बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विकासखंड क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव के रहने वाले पति पत्नी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाए।जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव के रहने वाले हरेंद्र प्रसाद 48 वर्ष पुत्र खेलावन प्रसाद पत्नी राजपति देवी 42 वर्ष को लेकर रक्षाबंधन पर्व पर अपने ससुराल कुशीनगर जनपद गए थे। रविवार दोपहर बाद वह बाइक से सवार होकर पति-पत्नी वापस घर लौट रहे थे अभी वह बंजरिया बाजार देवरिया धूस मेन मार्ग पर ओली पट्टी गांव के समीप पहुंचे थे कि उनकी अनियंत्रित बाइक अचानक सड़क के किनारे पेड़ से टक्करा गई।जिसमें सड़क पर गिरकर पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस के कांस्टेबल छोटेलाल कुशवाहा एवं चालक राजकुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाए।।जहां घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर जुटे लोगों ने उक्त पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए बताया कि इस सुनसान जगह पर यदि मौके पर पुलिस नहीं पहुंची होती तो घायलों की जान भी जा सकती थी।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…