बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अठिला चट्टी के पास गुरुवार की रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में पलट गई। हादसे में टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चालक की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे यहां से वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृत चालक के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि क्षेत्र के अठिला गांव निवासी 38 वर्षीय रिशी गोंड टेम्पो चलाता था।वे रसड़ा से घर जा रहा था। तभी गांव के चट्टी के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।इस घटना में उसे गंभीर चोटें आ गई। इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। चालक की मौत पर घर-परिवार में मातम छा गया।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…