सीडीओ ने खण्ड विकास अधिकारियों की वीडियो कालिंग के माध्यम से उपस्थिति का लिया जायजा

शासन के स्पष्ट निर्देश के बाद भी समय से कार्यालय में न उपस्थित रहने पर खण्ड विकास अधिकारियों का वेतन किया बाधित
स्पष्टीकरण भी मांगा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा आज पूर्वाह्न 10.00 बजे से 10:15 बजे के बीच वीडियो कालिंग के माध्यम से खण्ड विकास अधिकारियों की उपस्थिति ली गई, जिसमें खण्ड विकास अधिकारी गौरीबाजार, देसही देवरिया तथा पथरदेवा कार्यालय नहीं पहुँचे थे, जिस पर उन्होंने उक्त खण्ड विकास अधिकारियों का आज का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित किया है, तथा समय से कार्यालय न पहुँचने के लिए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि सभी अधिकारी / कर्मचारी पूर्वाह्न 10:00 बजे के पूर्व कार्यालय में उपस्थित रहकर जन समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करेंगे। कार्यालय में समय से पहुँचने के लिए खण्ड विकास अधिकारियों को पूर्व में भी कई बार निर्देशित किया जा चुका है, परन्तु इन अधिकारियों द्वारा निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, यह स्थिति अत्यंत ही खेदजनक है।

rkpshomnath

Recent Posts

झांसी में SSP ऑफिस के बाहर किन्नरों का बवाल, सड़क जाम से मचा हड़कंप; पांच गिरफ्तार

AI निर्मित झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के…

6 hours ago

पटना जंक्शन वाले महावीर मंदिर जाने से पहले जान लें यह बदलाव, आरती का समय हुआ आधा घंटा पहले

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…

8 hours ago

हजारीबाग में हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत से हड़कंप

SIT गठित; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता…

8 hours ago