बेखौफ अवैध मिट्टी खनन, दिन-रात दौड़ती ट्रैक्टर-ट्रॉलियां से दहशत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली ग्राम पंचायत में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार बेखौफ तरीके से जारी है। नियम-कानूनों को ताक पर रखकर दिन और रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी की धड़ल्ले से ढुलाई की जा रही है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की संकरी सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ती ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगातार शोर, धूल और प्रदूषण फैला रही हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की जान पर हमेशा खतरा बना रहता है। रामललीत, सुनील राज सिंह, राधेश्याम शर्मा, लल्लन और श्याम सुंदर सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय भारी वाहनों की आवाज से नींद लेना तक मुश्किल हो गया है। कई बार हादसे होते-होते बचे, लेकिन जिम्मेदार अब तक मौन हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन की शिकायतें कई बार थाना स्तर से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक की गईं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि यदि प्रशासनिक संरक्षण न होता तो यह अवैध कारोबार इतने लंबे समय तक इस तरह नहीं चल पाता।
स्थिति की गंभीरता इस बात से भी समझी जा सकती है कि गांव के स्कूल के पास मुख्य मार्ग पर लगा निगरानी कैमरा लंबे समय से खराब पड़ा है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि सीसीटीवी कैमरा चालू होता, तो अवैध खनन और तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर निगरानी रखी जा सकती थी। कैमरे की अनदेखी भी कई सवाल खड़े कर रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगाने, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सघन जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन ग्रामीणों की पीड़ा पर संज्ञान लेता है या फिर अवैध खनन का यह खेल यूं ही जारी रहेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

2 hours ago

मिलेट्स की तीनों प्रतियोगिताओं में गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों का जलवा, सभी शीर्ष स्थान कब्जाये

मिलेट्स प्रतियोगिताओं में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किए…

2 hours ago

गड्ढे, कीचड़ और नाली का गंदा पानी; भागलपुर के मुख्य मार्ग पर कब मिलेगी राहत?

भागलपुर/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र में भागलपुर ब्लॉक कार्यालय और बीजीएम क्रिश्चियन इंटर…

3 hours ago

योगी सरकार का महिलाओं पर फोकस, कारोबार शुरू करने को मिलेगा ब्याज मुक्त पैसा; ई-रिक्शा पर भी मदद

यूपी की महिलाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज, 20 हजार से शुरू होगी मदद; अगली…

3 hours ago

डीजल-पंप का खर्च होगा कम! किसानों को सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी

किसानों के लिए बड़ी राहत: सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी, सिंचाई खर्च घटाने में…

3 hours ago

लोकतंत्र में राजनीति: समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम या सत्ता का खेल?

लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…

5 hours ago