भावुक पलों में विदाई, आत्मविश्वास के साथ भविष्य की राह

चितरंगी/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सान्दीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन भावुक और यादगार माहौल में किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य, उप-प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों एवं प्राचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और आगामी परीक्षाओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंच से विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा करते हुए विद्यालय में बिताए गए पलों को याद किया और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कई क्षणों में माहौल भावुक हो उठा।
प्राचार्य अशोक सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के साथ किया गया परिश्रम निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। परीक्षा को तनाव नहीं, बल्कि अवसर के रूप में लें और पूरे मनोयोग से आगे बढ़ें।
उप-प्राचार्य पद्माकर मिश्र ने परीक्षा के दौरान ध्यान रखने योग्य बातों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रश्नपत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ें, समय का सही उपयोग करें और घबराहट से दूर रहकर साफ व स्पष्ट उत्तर लिखें।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन की नई राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भावुक क्षणों और स्मृतियों के साथ विदाई समारोह संपन्न हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी में भाजपा का बड़ा चुनावी दांव! 124 विधायकों की रिपोर्ट पर मचा हड़कंप, कट सकते हैं कई दिग्गजों के टिकट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…

2 hours ago

आधार की एक गलती से अटके 5.16 करोड़ रुपये! शाहजहांपुर के 43 हजार बच्चों को 1,200 रुपये का इंतजार

यूपी के इस जिले में 43 हजार स्कूली बच्चों का पैसा अटका, सर्दी में स्वेटर…

2 hours ago

JPSC-JSSC विवादों के बीच JETET में नई व्यवस्था, 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में पारदर्शिता पर बड़ा दांव

Ai निर्मित JETET 2026 में बड़ा बदलाव! 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में अब पहले…

3 hours ago