भाजपा में विवेकानंद मिश्र को मिली नई जिम्मेदारी, बने आईटी सेल भलुअनी मंडल के संयोजक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में विवेकानंद मिश्र को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। दीवानी न्यायालय, देवरिया के अधिवक्ता एवं ग्राम पिपरा खेमकरन निवासी विवेकानंद मिश्र को भाजपा आईटी सेल भलुअनी मंडल का संयोजक मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की।
विवेकानंद मिश्र के मनोनयन को पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और डिजिटल माध्यमों से जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आईटी सेल के माध्यम से पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने में मंडल स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है।
इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
विवेकानंद मिश्र को बधाई देने वालों में बरहज विधायक दीपक मिश्र ‘शाका’, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, सदर विधायक डॉ. शलभमणि त्रिपाठी, जिला मंत्री रामजी सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रणव दुबे, राजकुमार गुप्ता, हरिओम शरण मिश्र, जितेंद्र सागर, हरिकेश बहादुर मिश्र, चंद्रभूषण सिंह, पवन सिंह और विनोद कुमार सिंह सहित अनेक लोग शामिल रहे।
सभी ने विश्वास जताया कि विवेकानंद मिश्र अपनी नई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

पराली जलाने पर लगेगी रोक, गांव-गांव किसानों को जागरूक करेगा प्रचार वाहन

डीएम ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना, बोले- पराली जलाने से…

3 hours ago

पत्रकार आरपी मिश्रा के पिता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, सीमांचल पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी…

4 hours ago

पीईटी परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश स्कूल-कॉलेजों में नहीं होगी पढ़ाई

52 परीक्षा केंद्रों पर 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

4 hours ago