Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसान्दीपनि मॉडल स्कूल में उमंग हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम संपन्न

सान्दीपनि मॉडल स्कूल में उमंग हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम संपन्न

चितरंगी/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सान्दीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में शुक्रवार को उमंग हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ और कलम भेंटकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में छात्रों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए राह चलते छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी, धमकी व ब्लैकमेलिंग जैसी समस्याओं से निपटने के उपाय बताए।
प्राचार्य अशोक सिंह ने बताया कि “उमंग है तो जिंदगी में रंग है” थीम पर आधारित यह आयोजन प्रत्येक वर्ष 12 सितम्बर को प्रदेशभर के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में होता है। इससे 20 लाख से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। उप प्राचार्य पद्माकर मिश्र ने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा निर्धारित 10 जीवन कौशलों से परिचित कराना है।
कार्यक्रम समन्वयक सत्यकाम तिवारी ने बताया कि यह पहल स्कूल शिक्षा विभाग व संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के सहयोग से तैयार की गई है।
कार्यक्रम के सफल संयोजन मे विद्यालय के उपेंद्र द्विवेदी सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments