Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोटरी क्लब के उमा शंकर अध्यक्ष व विकास बने सचिव

रोटरी क्लब के उमा शंकर अध्यक्ष व विकास बने सचिव

रोटरी क्लब का 15 वाँ पद ग्रहण समारोह सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के एक होटल में रोटरी क्लब का पन्द्रहवाँ पद ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी जयप्रकाश ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमा शंकर पाण्डेय को शपथ दिलाई। साथ ही निदेशक पदों पर रो. रामकुमार सिंह, प्रीतपाल सिंह, डॉक्टर डीएन पाण्डेय, दिनेश कुमार सिंह, अखिलेंद्र सिंह, अमरेश सिंह, सुशील छापड़िया, अनिल श्रीवास्तव को नए बोर्ड में दायित्व संभाला।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने रोटरी क्लब के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि एक लोक हितकारी राज्य की परिकल्पना को साकार करने में रोटरी क्लब जैसी समाजसेवी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर सोनी सिंह ने वर्ष 2022-23 में किए गए कार्यों को तथा रोटरी मण्डल 3120 में क्लब द्वारा 11 पुरस्कार प्राप्त कर स्थापित नये कीर्तिमान के विषय में लोगों को अवगत कराया।
इस अवसर पर मीडिया कर्मियों को भी किया गया सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर डीएन पाण्डेय तथा धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष रोटेरियन उमाशंकर पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर जिले के रोटेरियन व अतिथिगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments