Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUGC NET: बलिया की अंकिता ने रचा इतिहास

UGC NET: बलिया की अंकिता ने रचा इतिहास

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा में ग्राम पंचायत रुद्रवार निवासी कु. अंकिता श्रीवास्तव ने कॉमर्स विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर हेतु क्वालिफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में हर्ष और गर्व का माहौल है।
परिणाम घोषित होते ही परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रारंभिक शिक्षा से ही रहीं मेधावी

अंकिता की प्रारंभिक शिक्षा ज्ञानकुंज एकेडमी, बंशीबाजार से हुई। बचपन से ही वे मेधावी, अनुशासित और परिश्रमी छात्रा रहीं। विद्यालय स्तर पर ही उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और पढ़ाई के प्रति गंभीरता व लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी.कॉम और एम.कॉम की डिग्री उत्कृष्ट अंकों के साथ प्राप्त की। उच्च शिक्षा के दौरान ही उन्होंने यूजीसी नेट को अपना लक्ष्य बनाया और निरंतर तैयारी में जुटीं रहीं।

ये भी पढ़े – पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 18 स्थानों पर जांच, 338 लोगों से पूछताछ

मेहनत और आत्मविश्वास बना सफलता की कुंजी

कड़ी मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के बल पर अंकिता ने यह उपलब्धि हासिल की। वे अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को देती हैं। उनका कहना है कि परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा।

क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण

क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने इसे ग्राम पंचायत रुद्रवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उनका मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों की यह सफलता समाज में सकारात्मक संदेश देती है और अन्य छात्र-छात्राओं को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा देती है।

अंकिता की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

ये भी पढ़े – https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/01/earthquake-engineering-structural.html?m=1

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments