उफनाई सरयू ने क्षेत्र के दियारों में मचाई तबाही मचाई

सिकन्दरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र में सरयू नदी एक बार पुनः उफान पर है।नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है और वह अपने 1998 के रिकार्ड को तोड़ने को आतुर है।1998 की ही भांति इस बार भी क्षेत्र के प्रायः सभी दियारे जलमग्न हो गए हैं।पानी की अधिकता के कारण बची खुची अधिकांश फसलें या तो उस में डूब गई हैं अथवा डूबने के कगार पर हैं। दियारों के किसानों के अधिकांश डेरे पानी से घिर गए हैं जिससे भयभीत हो कर सभी किसान अपने डेरे छोड़ कर माल मवेशियों के साथ भाग कर टी एस व रिंग बंधा एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण ले लिए हैं।उधर मनियर मार्ग पर स्थित शेखपुर काँटा से निर्माणाधीन खरीद-दरौली घाट तक जाने वाले कच्चे अप्रोच मार्ग पर पानी चढ़ता जा रहा है और स्टीमर घाट के जगह को बार बार बदलना पड़ रहा है।
इस वर्ष चौथी बार नदी के तल्ख तेवर को देख तटवर्ती गांवों एवं दियारों के निवासी आश्चर्यजनित सकते में हैं।वे पानी में डूबती और बर्बाद होती जा रही अपनी फसलों को देख कर हाय हाय करने को विवश हैं।साथ ही वे सरयु मैया को गोहाराने लगे हैं कि मैया हमें बर्बाद कर के ही छोड़ेंगी क्या?उधर क्षेत्र के लीलकर व सिसोटार गांवों की सीमा से गोसाईपुर गांव तक निर्मित कमजोर सपोर्ट( रिंग )बंधा पर बाढ़ के पानी का दबाव और खतरा बढ़ता जा रहा है। इस दौरान भ्रमण पर गए पत्र प्रतिनिधियों के लोगों से ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीनों बार नदी जब उफनाई थी तो उसका पानी गन्दा था लेकिन इस बार आश्चर्यजनक रूप से बिल्कुल सफेद और बर्फ जैसा ठण्डा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गीता की दृष्टि में सात्त्विक विवेक: कर्तव्य, धर्म और मोक्ष का मार्ग

दिलीप कुमार अग्रवाल विवेक को बुद्धि, ज्ञान, प्रज्ञा, सूझबूझ अथवा समझदारी भी कहा जाता है।…

6 hours ago

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, हर नागरिक एक पौधे का ले संकल्प : हरित सारथी नवनीत मिश्र

लखनऊ/संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश वन एवं वन्यजीव विभाग के हरित सारथी…

6 hours ago

डीडीयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के विभिन्न पाठ्यक्रमों के…

7 hours ago

कार्य परिषद की बैठक में तीन प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस और नई नियुक्तियों को मंजूरी, 25 शिक्षक बने वरिष्ठ आचार्य

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता…

7 hours ago

डीएम ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, जुलाई तक 44 योजनाएं पूरी करने का लक्ष्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

7 hours ago

आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा युवक, उपचार से पहले ही मौत

बलईखोर गांव में हादसे के बाद मातम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा महराजगंज…

7 hours ago