रेलवे ट्रैक के पास मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)12 अक्टुबर..
मंगलवार की शाम सलेमपुर से इंटरसिटी पकड़ कर गांव जाने निकले युवक की बुधवार की सुबह को तूर्तिपार हाल्ट के समीप रेलवे ट्रैक निकट लाश मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड, डीएल व मोबाइल नम्बर के आधार पर युवक की शिनाख्त की है। उधर मृतक के परिजन युवक की हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे हैं। मईल पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

👉मंगलवार को सलेमपुर से इंटरसिटी गांव जाने के लिए निकला था युवक

लार थाना क्षेत्र के सईयागढ़ निवासी हरिकेश पुत्र भुवाल कुशवाहा मंगलवार की शाम अपने सलेमपुर नगर पंचायत के पिपरा मोहन वार्ड से मंगलवार की शाम इंटरसिटी पकड़ कर घर जाने को निकला। लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं लगा। हरकेश का मोबाइल भी खराब था इसलिए परिजनों से उसका संपर्क नहीं हो पा रहा था इसी बीच बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे रेलवे कर्मचारियों ने तुर्तीपार हॉल्ट से उत्तर दिशा में रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव देखा।

👆मृतक के पिता का एक दबंग किस्म के व्यक्ति से चल रहा है जमीनी विवाद👆

कर्मियों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए युवक के जेब की तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड और डीएल व एक मोबाइल नंबर मिला। इसके आधार पर पुलिस ने शव की पहचान लार थाना क्षेत्र के सईयागढ़ निवासी हरिकेश पुत्र भुवाल कुशवाहा के रूप में की। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल नम्बर पर फोन कर शव मिलने की सूचना दी। वह मोबाइल नंबर मृतक के भाई का था। सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। परिजनों ने हरिकेश के हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि हरिकेश के पिता भुवाल कुशवाहा की सलेमपुर नगर पंचायत के पिपरा मोहन वार्ड में कीमती जमीन व मकान है।

जिसे कब्जा करने की नियत से एक दबंग भू-माफिया द्वारा बार-बार उसे अपना बताते हुए खाली करने की धमकी दी जा रही थी। नहीं खाली करने पर परिजनों को इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की भी धमकी बराबर मिल रही थी। इस मामले को हरकेश के पिता ने सलेमपुर पुलिस व प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को भी संज्ञान में डाला था। बावजूद इसके मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी। यही नहीं दबंग ने भुवाल कुशवाहा के भतीजे व एक हिंदी दैनिक अखबार के मान्यता प्राप्त पत्रकार गोविंद मौर्य को भी मकान खाली नहीं करने पर उनकी भी हत्या करने की धमकी दे डाली थी। पीड़ित पत्रकार ने मामले को सलेमपुर कोतवाली पुलिस व मुख्यमंत्री के आइजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायती पत्र देकर कीमती मकान व अपने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

युवक की मौत कैसे हुई है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्प्ष्ट हो सकेगा। लेकिन परिजन इसे हत्या करार देते हुए जमीनी विवाद से जोड़ते हुए प्रकरण में पुलिस और राजस्व विभाग पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। उधर मईल थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संवाददाता देवरिया…

parveen journalist

Recent Posts

गीता की दृष्टि में सात्त्विक विवेक: कर्तव्य, धर्म और मोक्ष का मार्ग

दिलीप कुमार अग्रवाल विवेक को बुद्धि, ज्ञान, प्रज्ञा, सूझबूझ अथवा समझदारी भी कहा जाता है।…

5 hours ago

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, हर नागरिक एक पौधे का ले संकल्प : हरित सारथी नवनीत मिश्र

लखनऊ/संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश वन एवं वन्यजीव विभाग के हरित सारथी…

5 hours ago

डीडीयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के विभिन्न पाठ्यक्रमों के…

6 hours ago

कार्य परिषद की बैठक में तीन प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस और नई नियुक्तियों को मंजूरी, 25 शिक्षक बने वरिष्ठ आचार्य

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता…

6 hours ago

डीएम ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, जुलाई तक 44 योजनाएं पूरी करने का लक्ष्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

6 hours ago

आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा युवक, उपचार से पहले ही मौत

बलईखोर गांव में हादसे के बाद मातम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा महराजगंज…

6 hours ago