जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार भी उपस्थित रहें। 
बैठक में उपायुक्त उद्योग/सदस्य सचिव राजकुमार शर्मा द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि सम्बन्धित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है।
उपायुक्त उद्योग ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं यथा- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं ‘‘एक जनपद एक उत्पाद’’ वित्तपोषण योजना की प्रगति के सम्बन्ध में समिति को अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बैठक में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबन्धक को निर्देशित किया कि बैंक शाखाओं से संपर्क कर यथाशीघ्र प्रगति में सुधार करते हुये लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति समयबद्ध सुनिश्चित करायें।
बैठक मेें उपस्थित अध्यक्ष, उ.प्र.इण्ड.एसो. इण्डस्ट्रीयल एरिया अरविन्द पाठक द्वारा खलीलाबाद में नालों की सफाई एवं कूड़ा की सफाई न होने का एवं औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में बन्द औद्योगिक इकाईयों को पुनः आवंटित करने का मुद्दा उठाया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद के प्रकरणों के निस्तारण हेतु एक बैठक औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियो एवं वहॉ के उद्यमियों के साथ एक सप्ताह के अन्दर आयोजित कराए।
पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने उपस्थित उद्योग बंधु की समिति के सदस्यों एवं औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को आश्वस्त किया कि पुलिस उद्यमियों एवं औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति संवेदनशील है, किसी भी समस्या अथवा आवश्यकता पर पुलिस उद्यमियों की सेवा में सदैव तत्पर रहेगी।
इसी क्रम में अरविन्द पाठक द्वारा औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद के सड़कों, नालों, पार्कों, स्ट्रीट लाइट हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि अधिशाषी अभियन्ता, पीडब्लूडी को निर्देशित किया कि यथाशीघ्र प्रस्ताव तैयार कराकर शासन में प्रेषित करें। अरविन्द पाठक द्वारा जिलाधिकारी को मुखलिसपुर के होजरी उत्पाद से सम्बन्धित काम करने वाले उद्यमियों की मांग पर मुखलिसपुर कस्बें में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक या अन्य किसी बड़े राष्ट्रीकृत बैंकों की शाखा खोलने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। इस पर जिलाधिकारी अग्रणी बैंक प्रबन्धक को वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए नियमानुसार बैंक शाखा खुलवाने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, अग्रणी जिला प्रबन्धक, दिवाकर पाण्डेय, उपायुक्त वाणिज्य कर गुलाम रब्बानी, जिला आबकारी अधिकारी आरपी तिवारी, जिला बाट माप अधिकारी बीपी वर्मा, मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी जेपी तिवारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत दिव्य रंजन, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, श्रम प्रर्वतन अधिकारी मो अब्बास, सहायक आयुक्त स्टाम्प, सब रजिस्ट्रार राकेश सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित उद्यमी संगठन के सर्वदानन्द पाण्डेय, सुभाष चन्द्र समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

7 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

7 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

10 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

10 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

10 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

10 hours ago