
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के बारा दीक्षित में अपने निजी आवास पर उद्धव ठाकरे गुट के शिव सैनिक कैलाश शर्मा ने प्रेस वार्ता कर श्रावण मास के पावन पर्व पर कावड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पावन पर्व पर सभी भक्तगण भगवान शिव की आस्था के साथ पूजन अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करेl
उन्होंने आगे बताया कि मुम्बई में भी इस पावन पर्व को श्रद्धा व आस्था के साथ मनाते हैं। शर्मा ने बताया कि हम सभी शिव सैनिक गरीब जनता की सुविधा हेतु तहसील क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा जल्द से जल्द शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा जो तोड़ फोड़ की राजनीति महाराष्ट्र में कर रही हैं, उसे महाराष्ट्र की जनता समझ चुकी हैं, आज मंहगाई व बेरोजगारी चरम पर हैं, जिससे आमजनमानस परेशान है।और केंद्र सरकार खामोशी धारण किये हुए है।
इस दौरान आगमेश शुक्ला, नितिन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
