बछड़े से बाइक टक्कराई दो युवक गंभीर रूप से घायल

तरकुलवा देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत तरकुलवा बंजरिया मार्ग मेन मार्ग पर मठीया खरीद गांव के समीप सड़क पर अचानक बछड़े के आ जाने से अनियंत्रित बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये।मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां ईलाज के बाद चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के कौलाचक निवासी ओसामा सिद्दीकी 20 वर्ष पुत्र सुफी असरफ और नबाब खान 19 वर्ष पुत्र हसमुद्दीन बाजार करने के लिए बाइक से एक साथ तरकुलवा बाजार गये थे।बाजार कर घर वापस लौटने के दौरान तरकुलवा बंजरिया मेन मार्ग पर मठीया खरीद गांव के समीप अचानक सामने बछड़े के आ जाने से बाईक अनियंत्रित होकर हो गई जिससे बछड़े और बाईक मे भिषण टक्कर हो गई।जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

9 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

9 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

10 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

11 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

11 hours ago