आगामी लोक सभा निर्वाचन के मद्देनजर विभिन्न स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण

निरीक्षण दौरान मतदान पार्टियों की रवानगी स्थल, मतगणना स्थल,स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान पार्टियों की रवानगी स्थल, मतगणना स्थल,स्ट्रॉन्ग रूम आदि का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने मतदान पार्टियों के रवानगी के दृष्टिगत जिला स्टेडियम रविंद्रनगर घूस, पुलिस लाईन कुशीनगर, बुद्धा पार्क रविंद्र नगर घूस का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान के पश्चात शील्ड ई०वी०एम० जमा करने हेतु उदित नारायण डिग्री कालेज, पडरौना एवं उदित नारायण इण्टर कालेज, पडरौना में बनने वाले स्ट्रांग रूम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान ए आर ओ /ए ई आर ओ व विधानसभा वार मतगणना हेतु लगाए जाने वाले टेबल, वाहन पार्किंग स्थल, मतगणना स्थल, स्ट्रॉन्ग रूम की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी लोक निर्माण विभाग को ईवीएम वीवीपीएटी मशीन आदि पार्टी रवानगी( डिस्पैच) से लेकर प्राप्ति (रिसीविंग) तक विस्तृत ले आउट प्लान बनाने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर गुंजन द्विवेदी मुख्य विकास अधिकारी ,वैभव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), मोहम्मद जफर, उप जिलाधिकारी / सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, महात्मा सिंह, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), पडरौना, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड, कुशीनगर, परियोजना निदेशक, डी०सी०मनरेगा,डीएसओ दिलीप कुमार,लेखपाल योगेंद्र, मकसूद अहमद, कनिष्ठ सहायक, सैयद कमाल असगर रिजवी, वरिष्ठ सहायक, भीम सिंह, प्रधान सहायक आदि अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

6 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

6 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

6 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

7 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago