आंगनबाडी केन्द्रों पर लाभार्थियों को किया जायेगा सामग्रियों का वितरण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाडी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है। यह सामग्री माह दिसंबर 2023 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है। जनपद के पडरौना, फाजिलनगर, दुदही, कसया, नेबुआ नौरंगिया, कप्तानगंज, हाटा, रामकोला, मोतीचक विशुनपुरा, तमकुहीराज, खड्डा, के परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केन्द्रो से निम्नवत सामग्री का विवरण 03 व 05 फरवरी 2024 को किया जायेगा। उक्त दिवस को पडरौना, फाजिलनगर, दुदही, कसया, नेबुआ नौरंगिया, कप्तानगंज, हाटा, रामकोला, मोतीचक विशुनपुरा, तमकुहीराज, खड्डा के परिजनों के सी0डी0पी0ओ0 व मुख्य सेविका रहेंगे औऱ कम से कम 05 केंद्रों का भ्रमण करेंगे।
उन्होंने बताया कि 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को 1 कि0ग्रा0 गेहूं दलिया, 1 कि0ग्रा0 फोर्टीफाइड राइस ,1 कि0ग्रा0 चना दाल ,455 मि0ली0 खाद्य तेल प्रति माह ,3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को 500 ग्राम गेहूं दलिया ,500 ग्राम फॉर्टिफाइड राइस ,500 ग्राम चना दाल प्रति माह, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को 1.5 कि0ग्रा0 गेहूं दलिया ,1.5 फोर्टीफाइड राइस, 1.5 कि0ग्रा0चना दाल ,455 मि0ली0 खाद्य तेल प्रति माह तथा अति कुपोषित बच्चों को 1.5 कि0ग्रा0 गेहूं दलिया, 1.5 कि0ग्रा0 फोर्टीफाइड राइस, 1.5 कि0ग्रा0 चना दाल, 455 मि0ली0 खाद्य तेल प्रति माह उपरोक्त सामग्री का वितरण दिनांक 03 व 05 फरवरी 2024 को किया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

23 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

23 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

23 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago