Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो कुश्ती खिलाड़ियों का वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर में चयन

दो कुश्ती खिलाड़ियों का वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर में चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्पोर्टस कालेजेज सोसाइटी, लखनऊ के अधीन संचालित वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज, गोरखपुर में वर्ष 2024-25 में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु मुख्य चयन परीक्षा दिनांक 03 अप्रैल 2024 से 08 अप्रैल 2024 तक खेल वार स्पोर्ट्स कालेजों में आयोजित हुई। मुख्य चयन परीक्षा में काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम जनपद संतकबीरनगर में कुश्ती खेल में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दो खिलाड़ी भावेश यादव तथा सचिन यादव का चयन वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज, गोरखपुर में हुआ है। दोनो खिलाड़ी स्टेडियम के प्रशिक्षक यादवेन्द्र यादव के देख रेख में प्रशिक्षण प्राप्त करते है।
इनकी इस उपलब्धि पर उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सत्यपाल पाल, कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी योगेन्द्र यादव, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश प्रसाद, जिला फुटबाल संघ के सचिव बीके विश्वास, जिला वालीबाल संघ के सचिव चन्द्रबली यादव, कुश्ती प्रशिक्षक यादवेन्द्र यादव, हैण्डबाल प्रशिक्षक विमलेश धु्रव, खेलों इण्डिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक मनोज यादव व स्टेडियम के समस्त कर्मचारी एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments