Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिजली संकट से जूझ रहे दो गांव,दस दिन से अंधेरे में डूबी...

बिजली संकट से जूझ रहे दो गांव,दस दिन से अंधेरे में डूबी 450 आबादी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।पावर हाउस अचलपुर चौधरी के अंतर्गत ग्राम सभा दतलूपुर के मजरे धोबीडीह और गोड़हन डीह में बीते 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़े हुए हैं। इससे लगभग 450 ग्रामीणों को अंधेरे में जीवन यापन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।ग्रामवासियों अजय कुमार, गोलू, गुल्ले, उमेश कुमार, रामप्रकाश, अकरम, गुड्डू आदि ने बताया कि धोबी डीह में लगा 10 केवीए और गोड़हन डीह में लगा 10 केवीए ट्रांसफार्मर बीते 10 दिनों से जल चुका है, जिसकी वजह से 200 से अधिक की आबादी वाले गोड़हन डीह और 250 की आबादी वाले धोबी डीह में बिजली पूरी तरह ठप है।इस गंभीर समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और एसडीओ रेहराबाजार से बिजली बहाली की मांग की।इस संबंध में एसडीओ रेहराबाजार वेद प्रकाश ने बताया कि, “ओवरलोड के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। हमने इस मामले में उच्चाधिकारियों को बड़े ट्रांसफार्मर की मांग भेज दी है, जल्द ही समाधान किया जाएगा।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments