चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के कोतवाली नानपारा की पुलिस ने जांच के दौरान दो चरस तस्करों को चरस के साथ पकड़ा है। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद चरस को पुलिस ने सीज कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा व क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय के निर्देश पर कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने पुलिस टीम गठित की। राजा बाजार चौकी प्रभारी राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह, राम आशीष, निरुपम दूबे,अमित कुमार अनुराग सिंह की टीम बुधवार को आने जाने वालों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान नानपारा मार्ग पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोक कर तलाशी ली तो उनके पास चरस बरामद हुई। इस पर दोनों पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली आई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उनके पास से एक किलो दो सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। जिसे सीज कर दिया गया है। पकड़े गए चरस तस्करों की पहचान लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया थाना क्षेत्र के एकराम नगर निवासी कलीम पुत्र मूसे और कोतवाली नानपारा के कसगर टोला निवासी नसीम पुत्र नसीर के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध पहले से ही एनडीपीएस और चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 लाख रूपये से अधिक की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago