ईओ के खिलाफ दो नगर पंचायत अध्यक्षो व सभासदों ने खोला मोर्चा

नगर पंचायत निचलौल व चौक का मामला

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) जिले के नगर पंचायत निचलौल के अधिशासी अधिकारी पर मनमानी कार्य किये जाने का आरोप लगाते हुए नपं अध्यक्ष सहित नगर के वार्ड सदस्यों ने ईओ के खिलाफ मोर्चा खोला है। इसी क्रम में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अधिशासी अधिकारी को हटाने की मांग प्रतिनिधि मंडल ने की है। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ. मद्धेशिया ने बताया कि निचलौल में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा मनमानी ढंग से बिना बोर्ड के संज्ञान के कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि नपं. कमेटी ने कार्यालय व्यवस्था को सही ढंग से चलाने, जनहित एवं निकाय हित की समस्याओं को निस्तारण के लिए किसी अन्य अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष के अलावा सभासद संजय पांडेय, महातम यादव, अभिषेक सिंह, दशरथ कुमार, अजीत कुमार, साबिर अली, मनीष खड़किया व मुन्ना मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

चौक नगर पंचायत अध्यक्ष ने ईओ पर लगाए गंभीर वित्तीय आरोप

नगर पंचायत चौक की अध्यक्ष संगीता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नगर में बिना टेंडर कराए गए निर्माण कार्यों के लिए अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
अध्यक्ष की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एडीएम व ट्रेजरी अफसर को जांच का आदेश दिया है। जांच में शिकायत की पुष्टि हुई तो कार्रवाई हो सकती है। चौक नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता ने ईओ दिनेश कुमार सिंह पर भारी वित्तीय अनियमितता कर सरकारी धन को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के आरोप के मुताबिक ईओ ने बिना उनके स्वीकृति / हस्ताक्षर व बिना टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराए 3 लाख 62 हजार 475 रुपये का निर्माण कराया निर्माण करने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर व स्वीकृति प्रदान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यह वित्तीय अनियमितता एवं पदीय दायित्वों का दुरूपयोग है। शासनादेश एवं अधिनियम के प्रावधानों के विरुद्ध है। नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता देवी ने डीएम को शिकायती पत्र में यह भी भय दिखाया है कि इस मनमाने रवैये से उन्हें अनियमितता का दोषी बनाया जा सकता है। प्रकरण में अध्यक्ष ने डीएम से संबंधित फाइल की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष संगीता के मुताबिक अनियमित भुगतान की सभी प्रक्रिया में दस्तावेज पर ईओ के समकक्ष वरिष्ठ लिपिक ने भी हस्ताक्षर किया है। किसी भी दस्तावेज पर उनका हस्ताक्षर नहीं है

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago