जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में दो विधायक भिड़े, जमकर हुआ शोर-शराबा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पंचायत की बैठक में हंगामा हो गया। बजट आवंटन को लेकर सत्ता दल के दो विधायक आपस में भिड़ गये। एक विधायक ने कहा कि आप कौन। मंत्री प्रतिनिधि ने कहा मुझे पूरा जिला जानता है।
प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को जिला पंचायत के बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में कई सदस्यों ने इस बात पर विरोध किया कि स्पष्ट शासनादेश के बावजूद बैठक में पदेन सदस्य के प्रतिनिधि बैठे हैं। जब परिचय की बारी आयी तो मामला बढ़ गया। फरेन्दा विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने मंत्री प्रतिनिधि के रूप में बैठे जगदीश मिश्रा से पूछा आप कौन। तब मिश्रा ने कहा मुझे पूरा जिला जानता है। इस पर हंगामा हो गया। सत्तादल के एक विधायक ने हस्तक्षेप करते हुये कहा कि आप ये सब न बतायें स्पष्ट रूप से अपना परिचय बतायें। इसके बाद इनकी उपस्थिति को लेकर जब प्रश्न खड़ा हुआ तो सत्तादल के एक वरिष्ठ विधायक ने बीच बचाव करते हुये कहा कि इस बैठक में उपस्थित रहने दीजिये, आगे से नहीं आयेंगे। इसके बाद बजट आवंटन को लेकर बात शुरू हो गया। एक विधायक ने सुझाव दिया कि यदि ६० करोड़ का बजट आता है तो अधिकांश वार्ड में सिर्फ १० से १५ लाख दिया जाता है। जबकि चहेतों के वार्ड में मनमाने तौर पर बजट दिया जाता है। यह मनमानी क्यों। इसके बाद दूसरे विधायक आग बबलू हो गये और देखते ही देखते दोनों विधायकों के बीच गर्मा-गर्मी एवं कहा-सुनी शुरू हो गयी। तीसरे विधायक के साथ अन्य लोगों ने मंच पर जाकर बीच बचाव किया।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्राम्बे इंजन हटाने पर बवाल, धरोहर बनाम विकास बहस तेज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…

7 minutes ago

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

57 minutes ago

महंगा अमेरिकी तेल या सस्ता रूसी? भारत की दुविधा

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…

1 hour ago

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

1 hour ago

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

2 hours ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

2 hours ago