शहीद किसान साथी को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट मौन

बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत)जिला अध्यक्ष परवेज आलम के नेतृत्व में शम्भू बार्डर पर शहीद हुए किसान साथी के लिए गुरुवार को अम्बेडकर पार्क बदायूं में मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई, जिलाध्यक्ष परवेज आलम ने किसानों के विरुद्ध चलायी जा रही सरकारी नीतियों का विरोध करते हुए कहा है कि किसान कुर्बानी देने से नहीं डरता है,और भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों और गरीब मजबूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आयी है, और अधिकार नहीं मिलने तक किसान आंदोलन की ये जंग जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को एमएसपी गारंटी लागू करने के साथ अन्य मांगो को शीघ्र स्वीकार कर किसानों के प्रति अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करना चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष दिनेश मौर्य, जिला प्रभारी एडवोकेट राम और जिला महा सचिव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सरकार को किसानों के सब्र का इम्तिहान नहीं लेना चाहिए, जिला सचिव शहजाद हुसैन, जिला महामंत्री, देवेश वर्मा जिला मंत्री विनोद वर्मा, उदय वीर, नगर मंत्री किशवर अली, नगर अध्यक्ष शिवम भारद्वाज, नगर सचिव मुईनउद्दीन, अवरार सैफी, समपादक महोदय भारत सिह, तहसील अध्यक्ष शिव कुमार,आदर यादव आदि ने विचार रखते हुए कहा कि सरकार को अबिलम्ब किसानों की मांगों को स्वीकार कर लेना चाहिए, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अनवर कमाल ने कहा कि सरकार को किसानों के प्रति नर्म रुख अपनाना चाहिए।

rkpshomnath

Recent Posts

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

2 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

2 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

2 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago