Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरयू नदी में छोड़ी गईं दो लाख मछलियां, मत्स्य संपदा के संरक्षण...

सरयू नदी में छोड़ी गईं दो लाख मछलियां, मत्स्य संपदा के संरक्षण की दिशा में पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नदियों में मत्स्य संपदा के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मंगलवार को घाघरा नदी के बीड़हर घाट पर दो लाख भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की मछलियों के बच्चों का संचय किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान ने मछलियों को नदी में छोड़ा।
इस मौके पर उप निदेशक मत्स्य महेश चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने और जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिए जिले में नियमित रूप से मछली संचय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर प्रसाद, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह, मत्स्य निरीक्षक शशि प्रकाश, वरिष्ठ सहायक मुश्ताक अहमद, हैंसर समिति सचिव सुरेंद्र कुमार निषाद, अध्यक्ष राम कोमल, छपरा मगर्वी के अध्यक्ष अमर नाथ निषाद समेत बड़ी संख्या में मत्स्य पालक और ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments