कर्नलगंज/ गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)। मार्ग दुर्घटना में महिला समेत दो लोग घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घटना कर्नलगंज परसपुर मार्ग स्थित चकरौत चौराहे के पास की है। थाना परसपुर अंतर्गत ग्राम बलमत्थर के मजरा दुबे पुरवा निवासी सीमा पत्नी ननकू 40 वर्ष पैदल कर्नलगंज जा रही थी। अभी वह चकरौत चौराहे के पास पहुंची ही थी कि उसी बीच ग्राम भौरीगंज निवासी मोहम्मद रिजवान पीछे से बाइक लेकर पहुंचा जिससे सीमा टकरा गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…
Iran War Day 24: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के 24वें दिन वैश्विक…
सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…