नगर पंचायत परसपुर में डेंगू का कहर जारी

कर्नलगंज / गोंडा।(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पंचायत परसपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मगर स्वास्थ्य विभाग के तरफ से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि नगर क्षेत्र के लगभग सभी मोहल्लों में डेंगू अपना पैर पसार चुका है। कोई भी मोहल्ला इससे अछूता नहीं है। बड़ी मस्जिद के आस पास रहने वाले जावेद, सुल्तान, अरमान, जाहिद, खैराती, परवेज, अदनान, वाजिद, तरसफुन्नीशा, मोहम्मद कैफ, नूर आलम, मोहसिन, वाजिद, मोरर्मअली, आफरीन, अनजही मोहल्ला निवासी रहमते वारिस, सलामें वारिस, मुन्नी, रायमीन, फूलबानो, तसरीफ, अन्नू, मन्नू, आरजू, असबा, निसबा सहित भारी संख्या में लोग पीड़ित हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर के अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने बताया दवा का छिड़काव कराया जा रहा है डोर टू डोर पहुंचकर शक्ति स्कैंपरिंग कराई जा रही है। उन्होंने अब तक 31 मरीजों को डेंगू से प्रभावित होना बताया। और कहा यह मच्छर जनित बीमारी है, कूलर के पानी, छत पर रखे बर्तन के पानी व जलजमाव की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। और उसी की वजह से यह बीमारी उतपन्न होती है। उन्होंने बताया कि काफी मरीज सही हो चुके हैं। कुछ लोग वायरल फीवर से पीड़ित हैं, कुछ का प्लेटलेटस कम हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल से ही लोगों के प्लेटलेट्स कम हैं। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि सीएचसी परसपुर के अधीक्षक को बचाव के सभी उपाय करने का निर्देश दिया जा रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

8 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

8 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

8 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

8 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

8 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

8 hours ago