बागापार- झनझनपुर मार्ग दुर्घटना में दो घायल, एक की हालत गंभीर

मौके पर पहुंची बागापार पुलिस, दोनों घायलों को भेजा जिला अस्पताल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार – झनझनपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को करीब 3:00 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाईकिल के बीच पेट्रोल पम्प के पूरब स्थित नहर के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल बागापार चौकी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और अचानक आमने-सामने आ गए, जिससे जोरदार टक्कर हुई। घायल युवकों की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत काखाना रेंहाव निवासी जनार्दन पुत्र रेखा मोटरसाईकिल संख्या यू पी- 56 ए ई 5580 व शुभम सिंह पुत्र नीरज सिंह निवासी ग्राम पंचायत अजान थाना लोटन जिला सिद्धार्थनगर मोटरसाईकिल संख्या यू पी- 55 ए ओ 3701 की जा रही है। बागापार चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया, साथ ही घटना की जानकारी पुलिस ने घायलों के परिजनों को दे दी है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल महराजगंज में चल रहा है। एक की हालत गम्भीर बनी हुई है।
इस दौरान हे. का. चंद्रशेखर सिंह,अनवर अली,प्रदीप प्रजापति , श्याम यादव मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

2 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

2 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago