फूलों की नगरी में तहसील दिवस पर विशेष पहल: अधिवक्ता जितेश कुमार सोनी ने किया डीएम व सीएमओ का स्वागत

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील समाधान दिवस के अवसर पर सिकंदरपुर को “फूलों की नगरी” के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में एक नई मिसाल पेश की गई। अधिवक्ता जितेश कुमार सोनी ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन का इत्र व गुलाब जल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। यह अभिनव पहल कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बनी रही। अधिवक्ता सोनी ने सिकंदरपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह क्षेत्र प्रशासनिक दृष्टि के साथ-साथ पुष्प उत्पादन में भी अहम योगदान देता है। यहां के ग्रामीण अंचलों में परंपरागत रूप से गुलाब, चमेली और मोगरा जैसे सुगंधित फूलों की खेती होती है, जिससे यह क्षेत्र धीरे-धीरे “फूलों की नगरी” के रूप में प्रसिद्ध हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि यदि पुष्प-उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सहयोग मिले, तो न केवल स्थानीय किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि बलिया जिले की एक नई पहचान भी बनेगी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिवक्ता सोनी की पहल की सराहना करते हुए कहा, “स्थानीय स्तर पर इस प्रकार की सकारात्मक सोच विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। पुष्प उद्योग को लेकर कोई ठोस प्रस्ताव आता है, तो प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।” मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी पर्यावरणीय सौंदर्य और स्वास्थ्य की दृष्टि से फूलों की खेती को लाभकारी बताया और इसके प्रोत्साहन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता जितेश कुमार सोनी न केवल जनसमस्याओं के समाधान के लिए समर्पित हैं, बल्कि अपने क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। फूलों और इत्र से किया गया यह स्वागत प्रशासनिक कार्यों में आत्मीयता और सौम्यता का नया संदेश देता है।

Karan Pandey

Recent Posts

एनसीसी युवाओं में राष्ट्रसेवा और अनुशासन की भावना जगाता है: कर्नल जयशंकर चौधरी

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-169 में कैडेट्स को मिला सैन्य जीवन और नेतृत्व क्षमता का मार्गदर्शन गोरखपुर…

12 minutes ago

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, कठौड़ा घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…

2 hours ago

आपदा से बचाव के लिए सतर्कता और पूर्व तैयारी जरूरी

दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में विशेष व्याख्यान, जोखिम कम करने में जनभागीदारी पर जोर गोरखपुर…

2 hours ago

सिकंदरपुर में दशहरा पर नहीं हुई रामलीला, वर्षों पुरानी परंपरा टूटने से मायूसी

नगरवासियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों का मंचन देखने का नहीं मिला अवसर, आयोजन नहीं…

2 hours ago