वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-169 में कैडेट्स को मिला सैन्य जीवन और नेतृत्व क्षमता का मार्गदर्शन
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की भावना विकसित करता है। सैन्य प्रशिक्षण युवाओं को कठिन परिस्थितियों का सामना करने, सामूहिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करता है। यह बातें 102 यूपी बटालियन एनसीसी, गोरखपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-169 में कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहीं।संवाद सत्र के दौरान कर्नल चौधरी ने कैडेट्स के साथ अपने सैन्य अनुभव साझा किए। उन्होंने समय की पाबंदी, कठिन परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और नियमित अभ्यास को सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि सैन्य जीवन केवल शारीरिक क्षमता और परेड तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे धैर्य, निर्णय क्षमता, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास होता है। किसी भी अभियान की सफलता के लिए आपसी विश्वास, बेहतर समन्वय और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।कर्नल चौधरी ने कैडेट्स को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कैडेट्स को प्रशिक्षण के प्रत्येक अवसर का लाभ उठाने और अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा केवल सीमा पर रहकर ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने, राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने और जरूरतमंदों की सहायता करने से भी होती है। एनसीसी कैडेट्स को अपने आचरण और व्यवहार से समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।इस अवसर पर 102 यूपी बटालियन के बीएचएम हवलदार पंकज सिंह ने कैडेट्स को ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण और अन्य सैन्य गतिविधियों में पूरी निष्ठा से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वर्दी की गरिमा बनाए रखने, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और समयबद्धता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।विश्वविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सैन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन से कैडेट्स में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से विश्वविद्यालय के कैडेट्स सैन्य प्रशिक्षण के साथ अनुशासन, नेतृत्व, एकता और समर्पण जैसे महत्वपूर्ण गुण भी सीख रहे हैं।
फोटो विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। किडनी में ट्यूमर होने पर अक्सर मरीजों को बड़े…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गांवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे ग्राम प्रहरियों…
किसानों के लिए बड़ी पहल: आगरा में कल जुटेंगे तीन मंडलों के कृषि विशेषज्ञ, रबी…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के करजहाँ गांव से एक ऐसी…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…
बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…