Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedबाइक और ट्रैक्टर में आमने सामने भिड़ंत दो घायल एक बच्चे की...

बाइक और ट्रैक्टर में आमने सामने भिड़ंत दो घायल एक बच्चे की मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मालदा बिहरा रोड में रविवार की सुबह बाइक व ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार एक बच्चे सहित दो लोग घायल हो गए आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने 5 वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया वही दो लोगों को इलाज के बाद छोड़ दिया। बिहरा गांव निवासी धनंजय पुत्र जयराम अपने चाची अंजू पत्नी चंदेश्वर व उनके लड़के 5 वर्षीय आयुष को लेकर सिकंदरपुर बाइक से आ रहा था अभी व मालदा बिहरा रोड से निकल रहा था इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने आयुष को मृत घोषित कर दिया वही धनंजय व अंजू का इलाज करने के बाद छोड़ दिया। घटना की जानकारी जैसे ही गांव व परिजनों को हुई पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई वहीं अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे एचएचओ प्रवीण सिंह चौकी पर प्रभारी सिकंदरपुर ज्ञान प्रकाश तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध एचएचओ प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है और मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments