Wednesday, December 3, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबाइकों की टक्कर में पूर्व प्रधान सहित दो की मौत, तीन घायल

बाइकों की टक्कर में पूर्व प्रधान सहित दो की मौत, तीन घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल थाना क्षेत्र के चिउटहां मार्ग पर पचमा गांव के निकट शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। दो बाइकों की टक्कर में पूर्व प्रधान सहित दो की मृत्यु हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेमरी गांव के पूर्व प्रधान माेहरम अली गांव निवासी सलामत और उसकी पत्नी मनवा का निचलौल से दवा कराकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। मनवा काफी दिनों से बीमार चल रहीं थी। इसी दौरान चिउटहां की तरफ से आ रहे बाइक सवार कोठीभार थाना के बरियारपुर निवासी शनि एवं सिंटू से पिपरिया चौराहे पर आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चार घायलों को दो एंबुलेंस तथा एक घायल को निचलौल थानाध्यक्ष ने अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने मनवा को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पर पहुंचने पर चिकित्सक ने मोहरम अली को भी मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। दो घायलों की मृत्यु हो गई है। मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments