Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो झोपड़ियां जलीं

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो झोपड़ियां जलीं

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
पटहेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत पगरा पड़री छोटी हरिजन बस्ती में लगी आग में, दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। एक ही व्यक्ति की संपूर्ण गृहस्थी अग्निकांड की भेंट चढ़ गई। प्रधान प्रतिनिधि ने अग्निपीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की तथा हल्का लेखपाल ने अहेतुक सहायता हेतु तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी।
उक्त गांव के डोमा प्रसाद के झोपड़ी के रसोईघर में शुक्रवार की सुबह सात बजे खाना बन रहा था कि चूल्हे से छिटकी चिंगारी से आग लग गई। शोर सुनकर जबतक लोग जुटते आग ने रिहायशी झोपड़ी को भी अपने चपेट में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन इसके पूर्व  दो मोबाइल फोन, चौकी, बिस्तर, पलंग, अनाज आदि जलकर राख हो गए। प्रधान प्रतिनिधि अशोक गोंड ने खाने-पीने की व्यवस्था की वहीं, हल्का लेखपाल खालिद अंसारी ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments