बीईओ ने शुरू की विद्यार्थियों के नामांकन की पहल

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) तुर्कपट्टी जेट्रोफा का फल खाने से बीमार हुए लोट्स पब्लिक स्कूल को सील करने के बाद, हरकत में आया बेसिक शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर फिक्रमंद दिखा।सोमवार को बीईओ अंकिता सिंह ने स्कूल के चौबीस विद्यार्थियों को चिन्हित कर उनके अभिभावकों के साथ बैठक की तथा नामांकन को लेकर उनके विचार जानें।
शनिवार की दोपहर को लोट्स पब्लिक स्कूल के करीब पच्चीस विद्यार्थी मध्यावकाश में खेलने के दौरान स्कूल के बगल में उगे जेट्रोफा के फल को खा लिया था।।घबड़ाए प्रबन्धक,प्रधानचार्य और शिक्षकों की टीम ने दो चार पहिया वाहनों की व्यवस्था करके, उन्हें जिला अस्पताल भेजा जहां उनका ईलाज किया गया। सभी बच्चों के स्वस्थ होकर वापस आने के बाद सोमवार की दोपहर तमकुही की बीईओ अंकिता सिंह ने, प्राथमिक विद्यालय महुअवां बुजुर्ग पर अभिभावकों के साथ बैठक की।जिसमें करीब चौबीस अभिभावकों ने हिस्सा लिया।उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से कहा कि लोट्स स्कूल में पढ़ने वाले अपने अपने बालको का नामांकन नजदीक के परिषदीय विद्यालय में जिस कक्षा में पढ़ रहे थे उसी कक्षा में नामांकन करा दें। अन्य अभिभावकों को भी इसकी सूचना दें।सभी का नामांकन निशुल्क होगा तथा उन्हें पाठ्य पुस्तकें भी मुहैया कराई जाएंगी।इस दौरान उमेश पटेल,दिनेश पटेल,उमाशंकर चौहान ,सुभाष पासवान,जितेंद्र प्रजापति,रामप्रवेश,दीपक शाही आदि अभिभावक मौजूद रहे।इस सम्बंध में बीईओ ने बताया कि लोट्स में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों से सम्पर्क किया जाएगा।ताकि किसी की पढ़ाई बाधित नहीं हो। आवश्यकतानुसार कोई भी अभिभावक मुझसे संपर्क करके आवश्यक जानकारी ले सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

10 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

11 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

11 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

12 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

12 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

17 hours ago