सपा विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा भाजपा धार्मिक नफरत फैलाकर शासन कर रही हैं

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) भिवंडी दीवान शाह दरगाह रोड पर भिवंडी विकास रैली का आयोजन किया गया था, इस रैली में महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष व सपा विधायक आबू असिम आज़मी ने कहा की, अमीरों की गोद में बैठकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को छोड़कर अडानी व अम्बानी जैसे अमीरों की गोद में बैठ कर धार्मिक द्वेष फैलाकर, धर्म, जात-पात और भाईचारा को खत्म करके आपस में लड़ाकर बीजेपी राज कर रही है। एक तरफ बीजेपी की नफरत भरी राजनीति दूसरी तरफ हम समाजवादी विचारधारा के लोग, अपने पक्ष के माध्यम से समता व संपन्नता के साथ कार्य करना चाहते हैं। डीजे पीके नफरत भरी राजनीति के खिलाफ हम संघर्ष जारी रखेंगे‌।
भिवंडी दीवान साहब दरगाह पर भिवंडी विकास रैली कार्यक्रम के दौरान, महाराष्ट्र प्रदेश सपा अध्यक्ष व सपा विधायक अबू आसिम आजमी ने भिवंडी दीवानशाह दरगाह क्षेत्र में आयोजित भिवंडी विकास रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को छोड़कर देश में नफरत की राजनीति तथा धार्मिक उन्माद भाईचारे को खत्म करते हुए देशवासियों के किसी एक समुदाय के साथ तथा ऊंच नीच की राजनीति करके देश में नफरत फैला रही है, परंतु हम समाजवादी विचार के लोग उनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे।
इसके आलावा सपा विधायक ने कहा कि राजनीति देश व शहर के विकास के लिए होनी चाहिए, ना कि अपने निजी स्वार्थ के लिए। भिवंडी शहर निजामपुर महानगर पालिका को कुछ टॉप 10 के चंद लोगों ने भिवंडी महानगरपालिका में भ्रष्टाचार का सहारा लेते हुए सत्ता पर विराजमान हैं। इसलिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क स्वच्छता, पानी, तथा विकास जैसे मुद्दे के बारे में कभी नहीं सोचा गया। जबकि भिवंडी शहर के विकास के लिए समय-समय पर विधायक रईस नें महाराष्ट्र सरकार से मदद मांगी और विधायक रईस शेख ने, शहर के विकास कार्यों के लिए सरकार से निधि लाने में सफल रहे। जिसके परिणामस्वरूप अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा व्यवस्था, स्कूल भवन की मरम्मत व नवीनीकरण, शांतिनगर क्षेत्र की सड़कों का आरआरसीसी करण होने से नागरिकों की परेशानियां काफी हद तक दूर हो गई। वर्तमान समय में भिवंडी शहर विकास कार्यों में पिछड़ रहा है। यहां के जनप्रतिनिधि केवल अपनी समृद्धि के लिए वर्षों से लगे हुए है। बीड़ी कामगारों के स्वास्थ्य धोखे में है, उनके लिए बनाया गया घर उन्हें नही मिल रहा है। यही नहीं देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला पॉवर लूम सेक्टर के मजदूरों को धोखे में रखकर अन्याय किया जा रहा हैं। जो दुर्भाग्य पूर्ण है।इस सभा के आयोजन में पूर्व नगरसेवक सुरेश पाटिल, सुनील पाटिल, फराज बहाउद्दीन, शेख शफीक बाबू, आदि ने अबू आजमी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए, और पार्टी में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर अजय लाला यादव, अफाक फारूकी, परवेज़ सरदार, फरूक भाई, हसीब शेर खान, अरविन्द यादव, सुग्गी यादव व भारी संख्या में सपा पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन सपा उपाध्यक्ष मुनव्वर शेख व संचालन रियाज शेख ने किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

44 minutes ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

7 hours ago