चांडिल में दो मालगाड़ियों की टक्कर, रेल यातायात ठप – 10 ट्रेनें रद्द, 20 से अधिक प्रभावित


धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)खरसावां जिले के चांडिल रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों ट्रेनों के चालक दल के कुछ सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

हादसे के बाद चांडिल–मुरी रेलखंड पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सुरक्षा और राहत कार्य के चलते कई घंटे तक लाइन खाली नहीं हो पाई। इस वजह से करीब 10 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि 20 से अधिक ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें
टाटानगर से शालीमार–तंबाराम एक्सप्रेस, बक्सर–टाटा एक्सप्रेस, दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, पटना–टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस, भुवनेश्वर–आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन, टाटा–कटिहार और कटिहार–टाटा ट्रेन, अमृतसर–टाटा, पुरी–आनंद विहार सहित कई अन्य ट्रेनें रद्द की गई हैं। इसके अलावा चक्रधरपुर–गोमो मेमू एक्सप्रेस, टाटा–आरा एक्सप्रेस, टाटा–पटना वंदे भारत, झारग्राम–पुरुलिया मेमू, टाटा–हटिया मेमू और टाटा–आसनसोल ट्रेन भी रद्द कर दी गई हैं।

डाइवर्ट और वैकल्पिक मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
भुवनेश्वर–नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को डायवर्ट कर दिया गया है। भुवनेश्वर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा–राउरकेला–हटिया मार्ग से चलाया जा रहा है। बिलासपुर–पटना एक्सप्रेस को टाटानगर–खड़कपुर–मिदनापुर–आद्रा–आसनसोल होकर, जबकि हावड़ा–रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को खड़कपुर–मिदनापुर–आद्रा–रांची होकर चलाया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। हादसे के कारण कई स्थानों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

7 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

7 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

7 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

10 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

10 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

10 hours ago