दो युवक नकली नाम से राखी बेचने के बहाने पहुंचे, महिला का वीडियो बनाकर डाली अश्लील रील, पुलिस हिरासत में

रतलाम (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के धामनोद नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब दो मुस्लिम युवक अपनी पहचान छुपाकर राखी बेचने के बहाने नगर में घुसे और महिला का गुपचुप तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। घटना के बाद हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नगर में खुद को राजू और कल्लू नाम से परिचय देते हुए घूम रहे थे। इस दौरान वे एक दुकान पर पहुंचे, जहां बैठकर सिगरेट पीते हुए रील बनाने लगे। सेल्फी मोड में दुकान पर बैठी महिला को भी बिना जानकारी के अपने मोबाइल में कैद कर लिया और बाद में इंस्टाग्राम पर अश्लील गानों के साथ रील अपलोड कर दी।

जब यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो हिंदू संगठनों और ग्रामीणों को मामले की जानकारी मिली। शक होने पर कार्यकर्ताओं ने युवकों को रोककर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना असली नाम फरमान मुस्लिम और कल्लू मुस्लिम बताया। जांच में पता चला कि दोनों युवक उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और धामनोद पुलिस चौकी प्रभारी आनंद बागवान को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ कि युवकों ने महिला का वीडियो बनाकर अश्लील गानों के साथ शेयर किया, जिससे महिला की छवि को ठेस पहुंची।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और दोनों आरोपियों के मोबाइल डेटा की भी जांच की जा रही है। वहीं, नगर में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago