दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत

सहारनपुर, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर निवासी 28 वर्षीय अनिल गुरुवार शाम से लापता था। परिजनों ने रातभर खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसका शव गांव के पास एक आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) व्योम बिंदल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। मृतक का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, देवबंद थाना क्षेत्र में गीले कपड़े प्रेस करते समय करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

28 minutes ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

56 minutes ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

1 hour ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

2 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

3 hours ago