नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, यूपी की राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा, “नागालैंड के माननीय राज्यपाल श्री ला. गणेशन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

कोहिमा स्थित राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि श्री ला गणेशन का निधन शुक्रवार को हुआ। तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले ला गणेशन लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहे और विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। नागालैंड के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल को वहां की जनता और प्रशासन ने हमेशा यादगार बताया।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के अनेक नेताओं ने भी उनके निधन पर संवेदनाएं प्रकट करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

Editor CP pandey

Recent Posts

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

3 minutes ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

29 minutes ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

2 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

2 hours ago

जेब काटकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 15,260 रुपये बरामद

दो वारदातों में था वांछित, साथी की तलाश में जुटी पुलिस शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago