प्राविधिक स्वयं सेवको के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

तारा महिला इण्टर कालेज में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जनपद न्यायाधीश ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच अध्यक्ष उत्कर्ष चतुर्वेदी के कुशल निर्देशन में जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर हेतु एक वर्ष के लिये चयनित प्राविधिक स्वयं सेवकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तारा महिला इण्टर कालेज में सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विराट शिरोमणि द्वारा प्राविधिक स्वयं सेवकों के उद्देश्य और भूमिका, नैतिकता, ड्रेस कोड और व्यवहार के मानक विषय पर प्रशिक्षित किया गया। अधिवक्ता अमित खरे द्वारा संविधान की प्रस्तावना पाठ, मौलिक अधिकारों अनुच्छेद सहित मौलिक कर्तव्यों, संविधान के तहत राज्य के दायित्व समाज के निम्न वर्ग के लोगों हेतु के बारे में बताया गया। मध्यस्थता अधिवक्ता अश्विनी कुमार मिश्रा द्वारा मध्यस्थता, राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता तथा उसमे लगने वाले मामलों की प्रकृति, पारिवारिक कानूनों के साथ-साथ अतिरिक्त प्राविधिक स्वयं सेवकों द्वारा प्रार्थना-पत्रों की तैयारी के बारे में जानकारी प्रदान की गई। राज कुमार श्रीवास्वत द्वारा भारतीय आपराधिक कानून, एससी/एसटी एक्ट के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
अधिवक्ता माधुरीलता मिश्रा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके हितों के संरक्षण व संवर्धन हेतु बनाएं गये कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविका मौर्या द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना तथा राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। जबकि लेबर इन्फोर्समेंट आफिसर रिजवान खान द्वारा श्रम कानूनों से जुड़े मामलों तथा कानूनों को सुनिश्चित करना, किसी भी उल्लंघन की स्थिति में संबंधित कंपनी एवं कारखाने के विरूद्ध कार्रवाई करने के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इसके अतिरिक्त श्रम से संबंधित विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, उनसे प्राप्त होने वाले लाभ के बारे मे भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विराट शिरोमणि ने नवप्रशिक्षित पराविधिक स्वयं सेवको के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे समाजिक कल्याण में निरन्तर प्रयास करते रहने हेतु प्रेरित किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

3 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

3 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

3 hours ago

गांधी आश्रम की क्षतिग्रस्त बाउंड्री का पुनर्निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ कार्य

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर स्थित गांधी आश्रम की…

3 hours ago

ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, एक की मौत, पांच घायल

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बरहज क्षेत्र में शुक्रवार को पलिया मोड़ के पास एक तेज…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने दिलाए 15 हजार रुपये वापस

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) सिकन्दरपुर थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने साइबर अपराध के एक…

4 hours ago