दो दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ गुरुवार को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह की उपस्थिति में कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज भंडार पडरौना के परिसर में किया गया।
इस अवसर पर मंत्री द्वारा किसानों को श्रीअन्न की खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया गया एवं इसकी खेती में आने वाली किसी भी समस्या के निदान का आश्वासन दिया।
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने अपने संबोधन में किसानों से श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाने, कृषक उत्पादक संगठनों की स्थापना एवं जैविक खेती को अपनाने की अपील की। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर अशोक राय ने श्रीअन्न के पर्याप्त बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष आनन्द तिवारी ने अवगत कराया कि जनपद के सभी विकास खण्डों में संघ के सदस्यों द्वारा छोटे स्तर पर जैविक खेती का कार्य किया जा रहा है। प्रगतिशील कृषक महेंद्र मणि त्रिपाठी ने सोलर फेंसिंग की योजना को जनपद में भी लागू कराने एवं श्रीअन्न के प्रसंस्करण एवं उसके उत्पादों को बनाने की ट्रेनिंग भी आरसेटी के माध्यम से कराने की मांग रखी।
इस अवसर पर उद्यान, पशुपालन, जिला अग्रणी बैंक, मत्स्य, इफ्को एवं प्राविधान कृषक उत्पादक संगठन एवं निजी विक्रेता श्रीहरि अन्न ने अपने स्टाल लगाए।
इस अवसर पर डा0 मेनका- जिला कृषि अधिकारी कुशीनगर, डा0 बाबू राम मौर्या- भूमि संरक्षण अधिकारी कुशीनगर, विषय वस्तु विशेषज्ञ जमालुद्दीन अंसारी, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए0 लक्की तिवारी एवं कृषि विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

2 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

2 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

2 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

3 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

4 hours ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

6 hours ago