दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला युवा कल्याण अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र, कुशीनगर ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का, समापन विकासखंड नेबुआ नौरंगिया के सरस्वती देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमें अतिथि धीरज तिवारी (प्रधान ), जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार तथा क्रीडा अधिकारी रवि निषाद, राज भरोसेगुप्ता, राजू यादव आदि, द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम दिवस वॉलीबाल प्रतियोगिता में, पकड़िया बाजार ग्राम की टीम ने लौकरिया ग्राम की टीम को पराजित कर विजय प्राप्त कि, तथा कबड्डी प्रतियोगिता मे सिंगहा ग्राम ने पकडियार को पराजित कर विजय प्राप्त कि, वही प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग ) मे अमन कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तो दूसरे स्थान पर अंकित चौरासिया रहे तथा लम्बी कूद प्रतियोगिता मे भी युवाओ ने अपना परचम लहराया। लम्बी कूद मे प्रथम स्थान अंकित चौरसिया एवं दूसरा स्थान तवहीव अंसारी ने प्राप्त किया। अंत मे जिला युवा अधिकारी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अतिथियों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस विकास खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के व्यवस्था में अनिल भारती, गोपी शर्मा, शरद यादव,अजय, गोलू, अभिनाश यादव, अभिमन्यु यादव,सुधीर, प्रदीप भारती तथा नौशाद अली आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

4 minutes ago

कमजोरी महसूस होते ही नहीं लें मीठे ड्रिंक्स, ट्राई करें ये 3 आसान देसी विकल्प

Low Energy और थकान से राहत के लिए आजमाएं ये 3 देसी ड्रिंक्स, घर पर…

10 minutes ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

21 minutes ago

रागी को डाइट में शामिल करें, रोटी से डोसा तक बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक मील

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा स्वास्थ्य डेस्क)। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब स्वाद के साथ…

27 minutes ago

RAF Fairford के पास बड़ी सुरक्षा कार्रवाई, आतंकी साजिश के शक में 5 गिरफ्तार; 85 घर खाली

अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक, सेना का बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाका…

1 hour ago

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग से AI तक यूपी की छलांग, अब खेती में दिखेगा तकनीक का असर

यूपी में AI-सेमीकंडक्टर हब की नई तैयारी, कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य ग्रेटर नोएडा…

1 hour ago