Categories: Uncategorized

जल जीवन मिशन की पाइप से दबकर दो बालक घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

भटवाचक गांव में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन गई। गांव निवासी 6 वर्षीय आदिल पुत्र बुचन राजभर एवं 7 वर्षीय आदित्य पुत्र सतीश राम खेलते समय पाइप के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बालक गांव में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक भारी पाइप खिसककर उनके ऊपर गिर पड़ी, जिससे वे दब गए और चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को बाहर निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में जल जीवन मिशन कार्य की लापरवाही को लेकर आक्रोश व्याप्त है। उनका आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे, जिससे ऐसी घटना न घटी ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर जिम्मेदार ठेकेदारों एवं अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हो

rkpnews@somnath

Recent Posts

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

3 minutes ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

10 minutes ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

15 minutes ago

मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल, विश्वविद्यालय में जल्द शुरू होगी नेट-जेआरएफ कोचिंग

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के लिए यूजीसी नेट/जेआरएफ…

21 minutes ago

अभिनव सिंह के शानदार बल्लेबाजी से प्रशासन ने चिकित्सा विभाग को 08 विकेट से हराया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल…

28 minutes ago

मऊ महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव, 19 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन उत्साह और गरिमामय…

50 minutes ago