Saturday, November 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदो सगे भाइयों की गढ्ढे में डूबने से मौत

दो सगे भाइयों की गढ्ढे में डूबने से मौत

भागलपुर /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत बगही में ननिहाल आए हुए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों भाई एक साथ ही रहते थे। एक साथ खेलते थे। दोनों लड़कों की उम्र लगभग 10 से 12 साल होगी।
आपको बता दे कि नारियाव के अरुण कुमार यादव जिनके दो पुत्र थे। एक का नाम अनुराग एक का अंकित बताया जा रहा है। यह दोनों बालक अपनी मां के साथ बगही ननिहाल में गए हुए थे। लोगों का कहना है कि यह दोनों बालक जेसीबी से खोदे गए 5-7 फीट गड्ढे में डूब गए थे। सूत्रों का कहना है कि एक महिला गाय चरा रही थी। उस महिला की गाय गड्ढे में पानी पीने गई महिला भी गाय के पास गई। महिला ने देखा कि इसमें बच्चों का सर दिख रहा है। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। बच्चों को बाहर निकाला गया चारों तरफ चीख पुकार होने लगी। इस घटना की सूचना किसी ने मईल थाने को दी सूचना पर मईल थाना प्रभारी कंचन राय , उप निरीक्षक राम दरश यादव, दीवान अरविंद कुशवाहा इत्यादि के साथ मौके पर पहुंच कर बालकों को प्राथमिक जांच हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर के गए । पुलिस द्वारा घटना स्थल की और घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है ।परिजनों को इसकी सूचना मिली तो परिजनों में चीख पुकार मच गई और मां रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पास पड़ोस के लोग जिन लोगों ने देखा या सुना इस घटना से काफी दुखी है। सबके आंखों में आंसू भर गया है। पिता अवाक रह गए अरुण यादव को कुछ समझ नहीं आ रहा उनके सपनों का संसार ही उजड़ गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments