सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सिकन्दरपुर मनियर मार्ग पर स्थित जलालीपुर चट्टी पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर जा गिरे।
हजौली नरपार थाना गड़वार निवासी 40 वर्षिय रणजीत सिंह अपने दो बच्चों के साथ बाइक से बहादुरा थाना मनियर स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर नरहनी निवासी 25 वर्षिय सोहराब अहमद और 26 वर्षिय साहिद अहमद एकही बाइक पर सवार थे। अचानक गाड़ियों का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते टक्कर हो गई।हादसे में रणजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया। जहां रणजीत की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को संभालने में जुट गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
