चाय की दुकान से देह व्यापार का धंधा कराने के मामले मे दो गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को बहला फुसलाकर देह व्यापार का धंधा कराने का मामला सामने आने से पुलिस हरकत मे आ गई पीड़िता के भाई की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर युवती को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती तीन माह से घर से गायब थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक चाय की दुकान पर एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। युवती अपने घर से तीन महीने से गायब थी। किसी ने उसे चाय की दुकान पर देखा तो उसके भाई को सूचना दी। लड़की के भाई ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। रात में ही पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
इस संम्बध मे सीओ आभा सिंह ने बताया कि थाना कोल्हुई क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा सूचना दिया गया कि उसकी नाबालिग बहन को एक महिला द्वारा बहला- फुसला कर अपने घर पर जबरदस्ती देह व्यापार का कार्य कराया जा रहा है। जिस पर थाना कोल्हुई पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके भाई द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर थाना यूएचटीयू पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago