Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगरअप्राकृतिक दुष्कर्म में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

अप्राकृतिक दुष्कर्म में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को सेवरही पुलिस ने अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसएचओ हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व मे एसआई शशांक राय, कांस्टेबिल अवनीश दूबे, वकील कुमार, सुप्रिया पाण्डेय आदि की टीम गश्त पर थी। मुखबिर ने सूचना दी कि मुकदमा अपराध संख्या 283/2023 धारा 147/323/377/384 भादवि व 67 आईटीएक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं। पुलिस अभियुक्तगण अर्जुन निषाद पुत्र महन्थ निषाद साकिन पिपराघाट जोगनी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर व कल्लू निषाद पुत्र फागू निषाद साकिन राजपुर खास टोला बेनिया थानाज़ सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर सेवरही पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया ।

संवाददाता कुशीनगर…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments