गैर जमानती वारंट के दो आरोपी गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा )

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उभांव पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गैर जमानती वारंट से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक उभांव दिनेश पाठक के नेतृत्व में थाना पुलिस लगातार फरार एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।इसी क्रम में शनिवार को उपनिरीक्षक शकील अहमद अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण एवं न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन हेतु निकले हुए थे। इस दौरान थाना उभांव क्षेत्र के ग्राम ससनाबहादुरपुर स्थित उनके आवास से दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संजय यादव पुत्र शिवदर्शन यादव तथा राधेश्याम यादव पुत्र चन्द्रमा प्रसाद यादव निवासी ग्राम ससनाबहादुरपुर, थाना उभांव, जनपद बलिया के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय जेएम द्वितीय, बलिया द्वारा मुकदमा संख्या 401117/2012, धारा 382 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय जेएम द्वितीय, बलिया के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्री शकील अहमद के साथ कांस्टेबल नरेन्द्र शर्मा तथा रिजर्व कांस्टेबल प्रियांशु पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने अभियान में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बलिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से फरार एवं वांछित अभियुक्तों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है तथा आमजन में सुरक्षा एवं कानून के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

4 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

4 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

4 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

5 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

6 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

6 hours ago