अवैध खनन पर कोल्हुई पुलिस का शिकंजा, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

विशेष अभियान के तहत कार्रवाई, वैध अभिलेख न मिलने पर वाहन को किया गया सीज

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में जनपद भर में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को थाना कोल्हुई पुलिस क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी।
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के निर्देशन में भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को एक ट्रैक्टर- ट्रॉली मिट्टी लादकर जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोक कर चालक से वाहन के वैध अभिलेख एवं खनन संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और ट्रॉली में लदी मिट्टी गिराकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया।
पूछ-ताछ एवं जांच के दौरान चालक वाहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आवश्यक अभिलेखों के अभाव में पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर थाना कोल्हुई में दाखिल कर दिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष कुवर गौरव सिंह ने कहा कि जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक मुक्तिनाथ यादव, कांस्टेबल हरि प्रताप यादव तथा कांस्टेबल हरिकेश चंद शामिल रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

4 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

4 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

4 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

5 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

6 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

7 hours ago