Newsbeat

आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मीरानपुर कटरा स्थित नगर पंचायत सभागार में विकास खंड जैतीपुर की चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिंस उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं समाज में मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने चयनित सहायिकाओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा चयनित सहायिकाओं के परिजन भी मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद सहायिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

3 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

3 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

4 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

4 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

6 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

6 hours ago