महिला सिपाही से दुष्कर्म के आरोपी एक ढेर दो गिरफ्तार

अयोध्या(राष्ट्र की परम्परा) बिगत सावन माह में महिला सिपाही जिसकी ड्यूटी अयोध्या में मेले में लगी थी सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान उसके साथ दरिंदगी कर जानलेवा हमले किए गए थे ।जिसके आरोपियों में से मुख्य आरोपी अनीस को अयोध्या में पुलिस और एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया है। वहीं इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था। अयोध्या के पूरा कलंदर में मुख्य आरोपी अनीस को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया।पुलिस के मुताबिक अनीस क्रॉस फायरिंग में मारा गया है।अनीस के दो अन्य साथी अयोध्या के इनायतनगर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए हैं। मारे गए बदमाश अनीस के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू घायल है।
मारा गया मुख्य आरोपी अनीस महिला कांस्टेबल से ट्रेन में छेड़खानी कर रहा था। महिला सिपाही ने जब बदमाश को पटक दिया तो तीनों बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया था और उसके चेहरे को लहूलुहान कर दिया था.
बदमाशों ने ट्रेन की खिड़की से महिला का सिर पटक दिया था जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गई थी. अयोध्या स्टेशन आने से पहले ट्रेन धीमी हुई तो तीनों बदमाश फरार हो गए थे. महिला सिपाही से इस दरिंदगी के बाद यूपी एसटीएफ और अयोध्या पुलिस ने महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाले एक बदमाश को मार गिराया जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

3 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

3 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

3 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago