गुफा के अधिकार को लेकर रस्सा कस्सी शुरू

मईल/देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा ) देवरहा बाबा गुफा आश्रम, लक्ष्मीनारायण व राधा-कृष्ण मंदिर और उसके अधीन सम्पतियों पर अधिकार के वर्चस्व को लेकर पांच साल बाद मामला एक बार फिर बोतल में बंद जिन्न की तरह बाहर आ गया है, गुफा आश्रम के महंत और पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास के बीच फिर खिंचतातान शुरू हो गया है।
देवरहा बाबा आश्रम मईल की देखरेख पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास जी महाराज करते हैं और गुफा आश्रम, लक्ष्मीनारायण और राधा-कृष्ण मंदिर मईल की देखरेख महंत बालमुकुंद दास करते हैं,और इसकी एक कमेटी भी है। बुधवार को देवरहा बाबा आश्रम मईल में गुफा आश्रम के कार्यकारिणी सदस्यों रामेश्वर चौधरी, रामाशीष चौधरी,श्रीराम यादव, उमाशंकर यादव, कृष्णानंद यादव की आवश्यक बैठक हुई । मंदिर व गुफा की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए बैठक के दौरान सदस्यों ने सर्वसम्मत से गुफा आश्रम के महंत बालमुकुंद दास के प्रति अविश्वास जताते हुए वहां की सभी जिम्मेदारी देवरहा बाबा आश्रम मईल के पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास को सौंपते हुए अपनी आस्था व्यक्त किया और गुफा आश्रम के साथ-साथ लक्ष्मीनारायण और राधा-कृष्ण मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी निभाने के लिए राजकीय अभिलेखों में सर्वाकारा के रूप में अपना नाम दर्ज कराने की सहमति दे दिया। सदस्यों ने पीठाधीश्वर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सदस्यों द्वारा पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास को गुफा आश्रम एवं मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपे जाने की सूचना मिलते ही मंदिर के महंत बालमुकुंद दास आक्रोशित हो गए। और साफ शब्दों में कहा कि गुफा आश्रम एवं मंदिर की कार्यकारिणी अस्तित्व में ही नहीं है, मंदिर की देखरेख का अधिकार किसी दूसरे महंत को देने वाले वह लोग कौन हैं। देवरहा बाबा आश्रम मईल और गुफा आश्रम मईल के दोनों महंतों के बीच अधिकार को लेकर रस्सा कस्सी शुरू हो गई है। पांच साल पूर्व भी मंदिर के अधिकार को लेकर विवाद हुआ था और तत्कालीन उपजिलाधिकारी बरहज की देखरेख में हुई खुली बैठक के दौरान सूझ-बूझ से मामला रफा-दफा हुआ था। एक बार फिर मामला विवादों में घिरता जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

22 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago